मूकनायक/एस आर भाटिया
देहरा विधानसभा ज़िला कांगडा /हिमाचल प्रदेश
जसवांपरागपुर सुकाहर निवासी एक युवक को ज़िला पुलिस ने देश की गुप्त सूचना पडोसी मुल्क पाकिस्तान में शेयर करने के शक के आरोप में हिरासत में लिया है और आरोपी युवक को न्यायलय में पेश कर रिमांड की मांग की गई है ताकि छानबीन कर और जानकारी हासिल की जाए की उक्त युवक किन किन के संपर्क में था और आगे क्या प्लानिंग करने जा हा था |
ज़िला पुलिस को आरोपित के खिलाफ न्यायलय से पांच दिन का रिमांड मिला है आरोपित अभिषेक भारद्वाज , देहरा डवीजन के जसवा प्रागपुर सुकाहर निवासी है उक्त के फोन रिकॉर्ड के अनुसार भारत से गुप्त सुचना पाकिस्तान में भेज रहा था जिसके शक के आधार पर पुलिस ने अरेस्ट किया है जिसको पुलिस ने ज़िला कोर्ट में पेश किया है और कोर्ट ने सबूतों के आधार पर अभिषेक भारद्वाज को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है ।
देहरा पुलिस स्टेशन प्रभारी से उपरोक्त के सदर्भ में बात की गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया है

