“कोई सताये ,हमें बताये “के नारे से गुंजा सम्मेलन स्थल➖लवकुमार रामटेके

मूकनायक
छत्तीसगढ़ ।पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस एवं पत्रकार परिवार सम्मान समारोह का कार्यक्रम रायपुर के मैक कॉलेज में को आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक निज सचिव मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहें, कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने किया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में लवकुमार रामटेके अधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आमंत्रित कर सम्मानित किया व प्रतीक चिन्ह सहित साल भेंट की.
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के संस्थापिका दीपा रामटेके अधिवक्ता व कर सलाहकार, दुर्ग जिला सलाहकार डी.मोहन राव, रायपुर संयोजक अगस्त यादव अधिवक्ता शामिल हुए, पत्रकार संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के लोगों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिले व तहसील के छोटे बडे पत्रकार साथी व गणमान्य शामिल हुए.
पत्रकारों को संबोधित करते हुए लव रामटेके ने कहॉ कि हर समस्या से निपटने व जनता के बीच सच्चाई लाने का काम निर्भिक पत्रकारिता कहलाती है।पत्रकार साथियों को संदेश व नारा भी दिया कोई सताये हमें बतायें।

