कुमारसैन तहसील की ग्राम पंचायत जंजैली के गाहन गाँव में 20-5-2025 वक्त लगभग 7 बजे तेंदुए ने कलावती पत्नी ओम प्रकाश पर अचानक जानलेवा हमला किया ! उस वक्त वो खेत में सब्जी के लिए मटर उठा रही थी! तेंदुए ने दबे पाँव आकर महिला की गर्दन दबोची! कलावती की चीख पुकार सुन कर परिवारजनों ने हल्ला मचाया और तेंदुए पर पत्थर फैंक कर उसका पीछा किया तेंदुआ कलावती को घसीट कर तीसरे खेत तक ले जा चुका था! परिवारजन कलावती को छुड़ाने में सफल हुए परन्तु कलावती की गर्दन व छाती पर गहरे घाव होने के कारण बेहोश पड़ी थी कलावती के पति ओम प्रकाश ने फोन पर बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की जान बचाने में कोई लापरवाही न करते हुए तुरंत गाड़ी द्वारा नागरिक चिकित्सालय कुमारसैन में पहुचाने का काम किया जहाँ उन का उपचार चल रहा है! इस घटना की सूचना मिलते ही वन परि क्षेत्राधिकारी कुमारसैन अरुण कुमार शर्मा न अस्पताल जा कर कलावती का कुशल क्षेम पूछा तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाई! वन परि क्षेत्राधिकारी कुमारसैन ने कलावती के उपचार के लिए तुरन्त 5000 रूपये की राहत राशि भी प्रदान की उन्होंने वन विभाग की ओर से परिवारजनों को यथा संभव सहयोग देने का अश्वासन दिया!
ताजी राम कश्यप
मूकनायक तहसील कुमारसैन

