Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंधी बारिश ने मचाई तबाही, गाजियाबाद के एसीपी कार्यालय की छत गिरी,...

आंधी बारिश ने मचाई तबाही, गाजियाबाद के एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

मूकनायक/उत्तर प्रदेश/गाजियाबाद
रहमतूनिशा मोदीनगर रिपोर्टर

गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर तूफान और भारी बारिश के चलते लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रपुरी एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। इस घटना में एसीपी ऑफिस के अंदर सो रहे एक सब इंस्पेक्टर की दबने से मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कुर्मी ऑफिस पहुंचे तब इस घटना का पता चला। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे वीरेंद्र कुमार मिश्रा को मुश्किल से बाहर निकाला और नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मृतक एसआई के परिजनो एवं पुलिस विभागके आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा मूल रूप से इटावा के रहने वाले थे। ड्यूटी के बाद वह शनिवार रात को ऑफिस में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके ऑफिस के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो विरेंद्र कुमार मिश्रा को मलबे से बहार निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस में संबंधित अधिकारियों एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है की छत गिरने से एसीपी ऑफिस के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दबकर बर्बाद हो गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments