Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedशराब भट्ठी खोले जाने पर ग्राम पंचायत कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने किया...

शराब भट्ठी खोले जाने पर ग्राम पंचायत कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने किया विरोध

मूकनायक/ बिलासपुर

तखतपुर।कोड़ापुरी ग्राम पंचायत कोड़ापुरी विकासखंड तखतपुर में शराब भट्ठी खोले जाने पर ग्रामीण वासियों ने विरोध व्यक्त किया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ और कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब भट्टी नहीं खोले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि विधानसभा क्षेत्र तखतपुर तहसील सकरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ापुरी में शासन द्वारा शराब भ‌ट्टी खोले जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।ग्राम कोड़ापुरी कृषि प्रधान क्षेत्र है ,जहां के निवासी कृषि कार्य कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।ग्राम से लगी हुई ग्राम गिरधौना, चितावर, खैरी, मोंछ, जोरापारा, केकराड़, सांवाताल कुरेली, ठाकुरकापा, मेड़पार, खजुरी, बरदुलापारा, कोलिहापारा, लाटा, कोड़पुरी, रौनाकापा, सकेती, अमोरा, कापा, मोतिमपुर, सागर, लाखासार आदि ग्राम है। जो ग्राम कोड़ापुरी में शराब भ‌ट्ठी खोले जाने पर नवयुवक शराब के चपेट में आने की पूर्ण संभावना बन जाएगी।ग्राम के नजदीक शराब भ‌ट्ठी खुल जाने से असामाजिक तत्वों का आवागमन प्रारंभ हो जावेगा एवं आये दिन वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा, लूटपाट, चोरी एवं गंभीर घटना होने की संभावना बनी रहेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।शराब भ‌ट्ठी खोले जाने से गांव में शांतिभंग होने की भी पूर्ण संभावना बनी रहेगी एवं नवयुवक अपने राह से भटक सकते है।ग्राम के आसपास अवैध रूप से शराब व नशीली पदार्थ विक्री किया जा रहा है ।जिस पर आबकारी विभाग की कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी कराया जाना आवश्यक है।ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने निवेदन है कि ग्राम कोड़ापुरी में शासकीय शराब भ‌ट्ठी ना खोला जावे अन्यथा की स्थिति में ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जावेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments