Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedएसईसीआरएमसी जोनल ब्रांच मुख्यालय बिलासपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

एसईसीआरएमसी जोनल ब्रांच मुख्यालय बिलासपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

बिलासपुर। एसईसीआरएमसी के मुख्यालय शाखा के प्रेम रूम में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मागाधी की फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर फोटो पर पदाधिकारी द्वारा माल्यापर्ण किया गया।इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप मे मजदूर काग्रेस के पदाधिकारीगण विजय अग्निहोत्री, बी.कृष्ण कुमार, जी.एस. आइच, डी. के स्वाइन एवं भूतपूर्व अध्यक्ष मधुबाबू एवं सचिव बी. आर मूर्ति की भी उपस्थिती रहीं ।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश कुमार एवं संचालन शाखा सचिव राजेश सोनकर द्वारा किया गया। जोनल शाखा की ओर से सभी अतिथियों को फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त महिला कर्मचारियो को भी सम्मानित किया गया साथ ही अर्बन बैंक प्रतिनिधियो को भी सम्मानित किया गया।सचिव राजेश सोनकर ने आपकी शाखा की ओर से कार्यकाल का रिर्पोट प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष ए. कृष्णाराव ने शाखा के लेखा जोखा का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से मंजूर किया गया।इसके पश्चात शाखा के नए पदाधिकारियों की नियुक्त की गयी। जिनमें अध्यक्ष राजेश कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ,उपाध्यक्ष आर एस ठाकुर ,शाखा सचिव राजेश सोनकर, शाखा सह सचिव एस.के. भागवत, अनूप केशरवानी, आशुतोष तिवारी सह सचिव दीपक बरेट एवं व संगठन सचिव एन.वी.राजू ,जे.पी.पाठक, कोषाध्यक्ष ए.कृष्ण राव की भी नियुक्ति की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments