Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिलासपुर में। एस.आर. निष्ठा फाउंडेशन बिलासपुर के...

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिलासपुर में। एस.आर. निष्ठा फाउंडेशन बिलासपुर के तत्वधान में सम्पन्न

मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर छत्तीसगढ़

 एस.आर. निष्ठा फाउंडेशन के संस्थापक सारंग एवं राजश्री हुमने  ने बताया कि रायपुर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. बी. कुमार द्वारा गठियावाट, जोड़ो का दर्द एवं हड्डियों से सम्बन्धित समस्याओं जैसे विभिन्न बीमारियों का इलाज आज इस  शिविर के माध्यम से किया गया है।
   इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उषालता कॉम्प्लेक्स मगरपारा रोड बिलासपुर में किया गयाथा। जो अत्यंत ही सफल रहा और लगभग 100 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है।

एस.आर. निष्ठा फाउंडेशन द्वारा कहा गया है कि इस प्रकार के कार्य की ये शुरुवात है। इसमें पश्चात अब सिकलसेल एनीमिया सम्बन्धी बिमारी के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
फाउंडेशन ने डॉ. बी. बी. कुमार एवं पूरी टीम को बहुत धन्यवाद कहा एवं आए हुए सभी मरीजों को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में पूरे हुमने परिवार के साथ बौद्ध समाज के सभी जनों का एवं डॉ. अम्बेडकर युवा मंच का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments