
मूकनायक/छत्तीसगढ़
बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में जिले में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु नियमित रूप से सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए जाने सघन प्रयास किया जा रहा है साथ ही जिले के समस्त अलग-अलग इकाइयों के साथ यातायात विचार विमर्श करते हुए आम जन के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने निरंतर सभी स्तर पर कार्य की जा रही है।
गाड़ियों को अनावश्यक तरीके से सड़क मार्ग में खड़ी करने के कारण मार्ग में व्यस्ततम यातायात दबाव एवं आवागमन व्यवधान की स्थिति निर्मित होती है ।
सघन यातायात की स्थिति का सामना आमजनो को करना पड़ता है , इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल फ्लैग मार्च लगातार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सिविल लाईन थाना प्रभारी सुम्मत साहू,आरक्षक रितेश मिश्रा व पुलिस बल द्वारा मगरपारा चौक से तैबा चौक तालापारा होते हुए भारतीय नगर चौक तक लगातार पैदल फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें सड़क पर खड़े वाहन व बेवजह समूह बनाकर खड़े लोगों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी सहित समझाईस दी जा रही है।
पुलिस प्रशासन चलाई जा रही सराहनीय कार्य की
अलीम अंसारी समाजसेवी व पत्रकार ने प्रशंसा कर बधाई दी

