Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जिला में पांच वर्ष की नौनिहाल बेटी के साथ हुए दुष्कर्म/रेप...

बस्ती जिला में पांच वर्ष की नौनिहाल बेटी के साथ हुए दुष्कर्म/रेप की घटना को नहीं सह पाया पिता, हार्ट अटैक से मौत

मूकनायक, दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद में कटेस्वर पार्क के पास झुंगी झोपड़ी मे रह रही 5 साल की बच्ची से रेप सोते समय उठाकर ले गया आरोपी पीड़िता को हायर सेंटर रेफर किया गया ये सुनते पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत

इस घटना से पूरे जनपद वाशियों मे आक्रोश है समाजवादी पार्टी बस्ती के तीनो विधायक मौके पर पहुँच उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए बस्ती कोतवाली पहुँचे वही सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा दिल दहलाने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है!

क्या हो गया है हमारे समाज को एक नन्ही सी जान जो अभी दुनिया को ठीक से जान भी नहीं पाई उसकी जिंदगी को इस तरह बर्बाद कर दिया गया ये दरिंदगी नहीं हैवानियत की हद है उन्होंने कहा हमारी बेटियों को सुरक्षित भविष्य दो क्योंकि अगर वो सुरक्षित नहीं तो हमारा समाज कभी सुरक्षित नहीं हो सकता


इस मासूम के लिए दुआ करें और अपने आसपास की बच्चियों की सुरक्षा के लिए जागरूक रहे अब इस घटना मे देखना है बस्ती प्रशासन क्या करती है ऐसी घटनाएं प्रशासन और सरकारों पर सवाल तो खड़ा करती है

AGMDHEERAJ
AGMDHEERAJhttp://www.mooknayaknews.com
Dheeraj Kumar Is A Journalist Who's Known As AGMDHEERAJ Across Social Media. Dheeraj Kumar Is Divisional Incharge Of Mooknayak News Of Basti Division

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments