बस्ती जिले में आग की कहर से सैकड़ो लोग हुए बेघर

0
130

मुकनायक,रिपोर्टर राजेश कुमार बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के ग्राम नटाई कला पोस्ट भितेहरा थाना रूधौली में 09/05/2025 को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान व परिजन हुए बेघर, जिसमें गब्बू लाल, छब्बूलाल व रामसहाय का घर कुछ ही पल में राख में तब्दील हो गया

जिसमें बताया जा रहा है कि गब्बू लाल की लड़की की शादी 27 मई 2025 को होनी है जिसमें वैवाहिक सामग्री पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया जैसे – बेड, सोफा, अलमारी, दो सिलाई मशीन, इंजन, 4 साइकिल, बड़ा बक्सा और दो चारा मशीन आदि का नुकसान हुआ। मौके पर थाना क्षेत्र रूधौली द्वारा मामले की जांच करके पीड़ित को सहयोग हेतु आश्वासन दिया है।