नवी मुंबई – नेरूळ सेक्टर 21 का परिसर इन दिनों अव्यवस्था और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बनता जा रहा है। जहां एक ओर नागरिक मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अनावश्यक विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गट) के नवी मुंबई कार्याध्यक्ष श्री धरमशी पटेल ने प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
जब से नवी मुंबई महानगरपालिका स्थापित हुई है तब से लेकर अभी तक सेक्टर 21 मे पूरी तरह फुटपाथ का काम हुआ नही है जब की इतर वार्ड मे अब तक दो से लेकर तीन-चार बार तक बात का काम हुआ है जो बहुत गलत बात है इससे ये बात स्पष्ट हो रही है सेक्टर 21 मे फुटपाथ सेवा पुरी तरह से अभी तक बनी नहीं हे.
श्री पटेल ने बताया कि सेक्टर 21 में सड़कों की हालत खराब है, नालियों की सफाई समय पर नहीं होती, सार्वजनिक बाथरूम व शौचालयों की हालत जर्जर है और स्ट्रीट लाइट्स ठीक से काम नहीं कर रहीं। इन समस्याओं की अनदेखी करते हुए नगर प्रशासन केवल दिखावटी और अनावश्यक विकास परियोजनाओं पर खर्च कर रहा है, जिनका आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिकों को पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, तो करोड़ों रुपये का टैक्स वसूल कर सरकार आखिर किस दिशा में खर्च कर रही है? पटेल ने कहा, “जनता का टैक्स रुपया बेवजह के विकास कामों में बर्बाद किया जा रहा है, जबकि असली ज़रूरतों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।”
इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्यों की निविदाएं पारदर्शिता के साथ नहीं निकाली जा रही हैं। धरमशी पटेल ने जल्द ही एक ज्ञापन नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को सौंपने की भी घोषणा की, जिसमें वे इस मुद्दे को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी श्री पटेल के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही इलाके की हालत जस की तस बनी रहती है।

