मूकनायक, दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती जिले ग्रामसभा छितही नरसिंह मे डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने के विरोध में बस्ती जिले के तमाम नेता और संगठन के लोग धरने पर बैठे इसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फुले और प्रशासन से कहा गया कि एक हफ्ते के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके ऊपर आवश्यक कार्रवाई किया जाए अन्यथा हम बड़े आंदोलन के बाध्य होंगे और वहीं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने बाउंड्री वॉल की जिम्मेदारी लेते हुए कहां की आरोपी के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही इसके बाद नेताओं और संगठनों के लोग ग्रामीणों के साथ धरने को समाप्त किया गया और वहीं प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिलाया गया कि एक हफ्ते के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करके उसके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इसी के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली मौके पर मौजूद बसपा जिला अध्यक्ष अनिल गौतम, इं.राजेश प्रताप, पी के राठौर और भीम आर्मी, भारतीय मुक्ति मोर्च और तमाम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे

