मूकनायक/ गीता पैट्रिक
हापुर /उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को न्यू सेंटर पब्लिक स्कूल जिला हापुर (यू पी) में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की पहली बार जयंती मनाई गई। जिसमें स्कूल की पूरी अध्यापिका लोगों तथा बच्चों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि माननीय गीता पैट्रिक, रही तथा संचालन मिथिलेश गौतम, उषा जी ने किया।
स्कूल के बच्चों ने डांस और बाबा साहब के नाटक भी प्रस्तुत किया।
गीता पैट्रिक ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा ।।बाबा साहब स्कूल के बाहर पढ़ाई करके संविधान लिख डाला जिससे पूरा देश चलता है। उनको कितनी कठिनाई हुई, कैसे उनकी पढ़ाई लिखाई हुई कैसे परिवारिश हुई, उन सब के बारे में अवगत कराते हुए उन्होंने कहा माता सावित्रीबाई फुले के बारे में पूरी जानकारी दी और आज इस स्कूल में सभी बच्चों को तथा टीचर लोगों को यह पता हुआ की शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले हैंआज के दिन स्कूल के बच्चों ने यह शपथ लिया कि हम लोग आज से संविधान को पढ़ेंगे और अपने महापुरुषों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी अर्जित करेंगे जिससे इतिहास के बारे में जानकारी हो सके।
हजारों की संख्या में बच्चों महिलाएं और शिक्षकों की उपस्थिति रही।

