संभल (भीमनगर) में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीभाई पटेल के नेतृत्व में चल रही भाईचारा यात्रा को पूरी तरह समर्थन करता हूं और संभल (भीमनगर) के लोगो से भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं।
श्री फिरोज बादल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के चाहिए की संविधान के अनुसार किसी भी पक्ष के धार्मिक आजादी पर चोट न करे। उन्होंने देश के लोगो से अपील करते हुए कहा कि यह देश सभी का है। गंगा जमुनी संस्कृति भारत की खूबसूरती है।
भारत दुनिया भर मेंइस बात के लिए जाना जाता है कि भारत का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देता है । लेकिन चिंता इस बात की है कि कुछ लोग नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं। भारत मे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी सभी लम्बे समय से साथ रह रहे हैं इसलिए नफरती लोगो को नफरत फैलाने से बाज आना चाहिए।

