Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आजाद पर मथुरा, भुवनेश्वर में...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आजाद पर मथुरा, भुवनेश्वर में पथराव कर जानलेवा हमलों के विरोध में महाराष्ट्र, मुंबई मे विरोध प्रदर्शन किया गया..

वरिष्ठ प्रतिनिधी लक्ष्मण रोकडे मूकनायक ता. १० मार्च २०२५ उत्तर प्रदेश में अनु – जाति, अनु – जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों पर किये जा रहें अन्याय, अत्याचार – उत्पीड़न तथा ASP सुप्रिमो, नगीना लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आजाद जी पर मथुरा, भुवनेश्वर में मनुवादी जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त लोगों द्वारा उनके काफिले पर पथराव कर जानलेवा हमलों के विरोध में एवं उनकी सुरक्षा में तत्काल इजाफा कर Z प्ल्स कैटेगरी कि सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मांग को लेकर आज़, आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम (महाराष्ट्र, मुंबई) के प्रमुख नेताओं ने आज़ाद मैदान, सीएसटी में विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही राजभवन में महामहिम राज्यपाल महोदय के मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से मांग की।
विरोध प्रदर्शन में, महाराष्ट्र अध्यक्ष मनीष भाऊ साठे, प्रभारी रूपेश बागेश्वर, सालवे साहब, सुनिल गायकवाड़, मुं. प्रभारी जितेन्द्र निकालजे, मुं. महासचिव वकिल कुरेशी, कोषाध्यक्ष श्याम धवल, सचिव हरिश चंद्रा, जिलाध्यक्ष सुरेश वाघमारे, कटके साहब, कैलाश जैसवार (मुंबई प्रदेश अध्यक्ष) आज़ाद समाज पार्टी मुंबई, रवि धवसे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments