मूकनायक/उत्तर प्रदेश /बांदा
संतोष भारती संवाददाता
बुद्ध ज्ञानमार्गी संत दाता सतबोध सांई की अध्यक्षता में स्थान डीडी पैलेस तिंदवारी में बहुत ही भव्य व धूमधाम के साथ सामूहिक जयंती मनाई गई सतगुरु रविदास की 648वीं जयंती के मौके पर गांव और दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने फूल माला से स्वागत कर भंडारे का आनंद लिया। अध्यक्षता कर रहे दादा की प्रेरणा भरे शब्दों से आई हुई संगत भाव विभोर हो उठी आपने एक-एक करके एक मनके को धागे में पिरोकर माला बना डाली। मंच संचालन कर रहे रमाकांत रंजन जी ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के वचनों को बहुत ही सुंदर और अच्छे ढंग से संगत के सामने रखा, आपने बताया कि बच्चों को अच्छी एजुकेशन दो, कोई भी भगवान आपकी गरीबी दूर नहीं कर सकता आपकी गरीबी आपके बच्चे दूर कर सकते हैं, आप संसार के हर वर्ग समुदाय के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की ताकत शिक्षा में है विज्ञान सोच को अपनाओ और पाखंड से खुद व अपने परिवार को दूर रखो । कार्यक्रम के संयोजक राजेश पैंथर जी ने कहा हम मांगने वाले ना बने देने वाले बनेंगे इन्होंने संत गुरु रविदास महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला की किस प्रकार हमारे समाज ने महापुरुषों के जीवन काल में उनका साथ नहीं दिया हर महापुरुष अपने अपने समय में आए समाज के उत्थान के लिए समस्त जीवन संघर्ष किया अंतत खड्यंत्र के तहत बहुजन समाज के कई महापुरुषों के इतिहास को छुपाया गया। अतिथि की श्रेणी में- भंते आनंद बोधी, द्वारकेश यादव मंडेला, संत गौरी दास साहब नौगवा, निभरम साई नंदना,मा: भंते अशोक मा:भन्ते विनय, जयकरण वर्मा ,कमलेश भारती, अनिल भारती , रामबरन कोटेदार ,पप्पू यादव ,श्याम वर्मा, ओम प्रकाश यादव ,राजेश भारती ,श्री राम वर्मा ,योगेंद्र कुमार, चंद्रभान किराना स्टोर, रमेश अनुरागी आदि उपस्थित रहे। साथ ही बाबा साहेब द्वारा चलाई गई मुकनायक अखबार जिसे भी शुरू कर दिया गया है यह अखबार अभी नेशनल लेवल तक सीमित है लेकिन अब आने वाले समय में यह अखबार विश्व स्तर पर लाने का प्रयास जारी है मूकनायक अखबार को घर-घर पहुंचने का आपसे आग्रह करते हैं कि अखबार लगवाने के लिए संपर्क करें 9794 8751 74

