———————————–
मूकनायक रिपोर्टर बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध
आज दिनांक 02-03-2025 को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ शाखा डेहरी अनुमंडल का कमेटी गठन किया गया.सर्व सहमति से सचिव शशि कुमार,अध्यक्ष शिव शेखर प्रसाद,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी व रामसनेही राम, कोषाध्यक्ष दिनेश पासवान, संगठन नीरज कुमार व अर्जुन चौधरी, प्रचार सचिव धनंजय व कुमार संजीत कुमार,अंकेक्षक संजय कुमार चौधरी को चुना गया. इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष लाल बाबू राम एवं जितेंद्र कुमार जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह जिला उपाध्यक्ष के देख रेख मे किया गया. इस मौके पर मंच संचालन राजकुमार पासवान एवं अध्यक्षता बिहार पुलिस मेंस पूर्व महामंत्री जनार्दन पासवान ने किया. जिला सचिव दिलीप कुमार, संयुक्त जिला सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रमा राम, अनुमंडल अध्यक्ष अंकुर कुमार,जिला प्रचार सचिव राजेश्वर राम, एवं .जिला संयोजक एवं सह संयुक्त जिला सचिव अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ जिला रोहतास उपस्थित रहे
*

