Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्थाई शुल्क और झूठे मुकदमों के नाम पर गरीब और अन्य उपभोक्ताओं...

स्थाई शुल्क और झूठे मुकदमों के नाम पर गरीब और अन्य उपभोक्ताओं से विधुत विभाग कर रहा खुली लूट

ललितपुर ब्यूरो ( सुरेंद्र कुमार) जिला ललितपुर के समस्त तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और मंहगाई इस कदर पांव पसार रही है कि कहना ही मुश्किल है।और वहीं ऊपर विधुत विभाग कि लूट आम जन और मजदूर गरीबों का जीना ही मुश्किल किए हुए है, आखिर इंसान जीवन जिए तो जिए कैसे, आज के समय में ग्रामीण और कस्बा और शहरों के ग़रीब और आम जन के साथ इस कदर लूट कि जा रही है उनकी उनकी सारी महीने भर कि कमाई केवल विल भरने भर में ही ख़त्म हो जाती है।आखिर आम इंसान और ग़रीब मजदूर जीवन यापन करे तो करे कैसे। विधुत विभाग का विल आम इंसान और ग़रीब मजदूरों को एक अभिशाप सा बन गया है जिसके कारण वह सारे महीने भर इस दुःख में व्यतीत करते हैं कि इस महीने का विल भी भरना है और आखिर उसे भरें तो भरें कैसे। क्योंकि बिजली आज के समय में आमजन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गई है, विधुत के बगैर आम जनजीवन अस्त व्यस्थ हो जाता है।

जे ई धर्मेंद्र प्रजापति के इसारों पर सेटलमेंट कि रकम को लेने गए लाईनमैन को धर ले गई एंटीकरप्शन टीम। इसी लूट कि एक बानगी बनती विधुत विभाग कि बहुत बड़ी कार्यशैली शुक्रवार को सामने आई, जहां एंटी करप्शन टीम ने लाइनमैन सोबरन प्रजापति को रंगेहाथ धर लिया।मामला कुछ इस तरह रहा कि महरौनी जे ई पर पहले से भी कई प्रकार के आरोप लगते आए हैं और इस बार तो जे ई महोदय ने शुक्रवार को सब स्टेशन महरौनी अंतर्गत ग्राम बानपुर गए हुए थे जहां चेकिंग के नाम पर आमजन और गरीबों से डरा धमका कर खुली लूट को अंजाम देने कार्य करने का कार्य कर रहे थे।वहीं जे ई धर्मेंद्र प्रजापति और लाइन मैन सेवारन प्रजापति और अन्य कर्मचारियों के साथ विधुत चेकिंग करने का कार्य कर रहे थे, वहीं जब यह फर्नीचर व्यापारी कि दुकान पर पहुंचे तब यह फर्जी वीडियो बनाकर अपने साथ कुछ दिन पूर्व ले गए वही विगत दिन पहले सुखलाल विश्वकर्मा विधुत कार्यालय बुलाया गया जहां पर को डरा धमकाकर उस पर मुकदमा लिखने कि दम देने लगे।मुकदमा न लिखने के ऐवज में जे ई महोदय ने सुखलाल विश्वकर्मा से 50000 रुपया कि मांग कर डाली यदि व्यापारी जे ई महोदय को 50000 रुपया नहीं देगा तो जे ई धर्मेंद्र प्रजापति सुखलाल विश्वकर्मा पर झूठा विधुत चोरी का केस लगाकर विधुत चोरी का मुकदमा करवा देगा।जिससे फर्नीचर व्यापारी डर गया और वह 50000 रुपया कि जगह 20000 रुपया देने के लिए मान गया।*

आखिर धरा गया भ्रष्ट धर्मेंद्र जे ई का लाइनमैन सोबरन प्रजापति। चोरी का मुकदमा ना लिखने के ऐवज में जे ई महोदय 20000 रुपया पर मान गए।तब धर्मेंद्र प्रजापति ने शुक्रवार को 20000 रुपया लेने के लिए लाइनमैन सोबरन प्रजापति को व्यापारी के पास भेजा, इसी बीच व्यापारी ने एंटीकरप्शन टीम को सूचना दे दी।शुक्रवार कि शाम करीब 5 बजे के लगभग बानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल पास सोबरन प्रजापति को 20000 रुपया दिए।उसी समय एंटी करप्शन टीम ने जे ई धर्मेंद्र प्रजापति के द्वारा भेजे गए लाइनमैन सोबरन प्रजापति को 20000 रुपया लेते समय रंगे हांथ धर लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम इस प्रकार रही–जिसमें नेतृत्व निरीक्षक चतुर सिंह, सूर्येंद्र प्रताप सिंह, मो० आरिफ, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा , जितेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता, शिवम कुमार द्विवेदी, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार पाल, अजय सिंह।

क्या जे ई पर भी होगी कार्यवाही या लाइनमैन ही बनेंगे बलि का बकरा। वहीं लोगों का कहना है कि जे ई बहुत भ्रष्ट किस्म का व्यक्ति है यह आमजन को इसी प्रकार से डरा धमका कर उनके साथ इस प्रकार से रुपया लेने का कार्य करता है।क्या केवल यह कार्यवाही सोबरन प्रजापति पर भी होगी या फिर उन लोगों पर भी होगी, जो कुर्सी पर बैठकर उन लाइनमैन के द्वारा ऐसे लोगों को लूटने का कार्य करते हैं।अब इसका उत्तर तो समय कि गर्त में छिपा है कि जे ई धर्मेंद्र प्रजापति पर क्या कार्यवाही होती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments