मूकनायक ललितपुर ब्यूरो ( सुरेंद्र कुमार) मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने 04/02/25 को हर दाव पर बाजी लगाते हुए सार्वजनिक स्थल पर 6 जुआरी धर दबोचे। पुलिस ने (1) प्रदीप पुत्र काशीराम निवासी ग्राम रोड़ा थाना ललितपुर, (2) सोनू पुत्र रामलाल निवासी वर्माताल निवासी दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश। (3) निरभान पुत्र कैलाश निवासी ग्राम रोड़ा थाना ललितपुर। (4) कैलाश पुत्र गजू निवासी ग्राम रोड़ा कोतवाली ललितपुर। (5) अंगद पुत्र जगभान निवासी ग्राम सिलगन थाना कोतवाली ललितपुर। (6) धर्मेंद्र पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सिलगन थाना कोतवाली ललितपुर। आदि लोगों को मौके से 52 पत्तों के साथ फड़ पर 2770 रुपया मिले और वहीं और जेब तलाशी में 2225 रुपया मिले जिसके बाद पुलिस ने उक्त जुआ बाजों को पकड़कर उनके साथ मु ० अ ०स ० 122/2025 धारा 13G एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे कि कार्यवाही कि गई।

