ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) जिला ललितपुर के थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोना निवासी अशोक जैन पुत्र चुन्नी लाल का शव रोहिणी बांध के पीछे जंगल में एक पेड़ पर फांसी की फंदे पर लटकता मिला। कुछ समय पहले युवक अशोक जैन अपने घर से अपनी बाइक लेकर गया हुआ था, कुछ देर तक युवक घर नहीं पहुंचा जिससे परिजनों ने युवक को खोजबीन शुरू कर दी, जिससे युवक कि बाइक 02/02/25 को छपरा देवी मंदिर के पास खड़ी देखी गई, उस से परिजनों ने उक्त युवक कि खोजबीन वहीं पास के जंगल में भी कि जहां युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया।जिसके उपरांत परिजनों ने तत्काल सूचना थाना मड़ावरा पुलिस को दी, जिसके बाद मड़ावरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव का पंचनामा भरते हुए शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत कि स्पष्ट जानकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही लगेगा कि अशोक जैन पुत्र चुन्नी लाल जैन ने आत्म हत्या कि है या फिर हत्या, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या कि और इशारा कर रहा है।आखिर मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है।
जंगल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला गोना निवासी युवक का शव।

