ललितपुर ब्यूरो ( सुरेंद्र कुमार) कुछ समय पहले प्रार्थी ने थाना पाली में प्रार्थनापत्र देते हुए अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी की मेरे घर में अज्ञात चोरों ने घर घुसकर सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं।प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरी का खुलासा करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने 4 टीमों का गठन किया था।जिसमें थाना सर्विलाइंस, स्वाट टीम और टेक्निकल मैनुअली सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जानकारी के अनुसार अपराधियों कि पहचान कि गई, जिसके आधार पर अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 1 शिवम कुशवाहा तनय जानकी प्रसाद कुशवाहा, निवासी ग्राम चंदेरा थाना पाली। 2 राजकुमार कुशवाहा पुत्र प्हरि कुशवाहा निवासी ग्राम दैलवारा। 3 रामपाल कुशवाहा पुत्र प्रेमकुशवाहा निवासी ग्राम चंदेरा। 4 भुवनेश पुत्र अच्छेलाल कुशवाहा निवासी ग्राम गढ़ौली कला थाना मड़ावरा। 5 गुड्डू राजा पुत्र जांडेल सिंह निवासी ग्राम करौंदा थाना महरौनी। 6 दिनेश कुशवाहा पुत्र कंछेदी कुशवाहा निवासी ग्राम चंदेरा थाना पाली। 7 बलराम कुशवाहा पुत्र हरिराम कुशवाहा निवासी ग्राम खिंतवांस थाना महरौनी। उक्त लोगों को गिरफ्तार करते हुए इनसे चोरी का माल बरामद किया गया।

