Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedएडिशनल एस पी राकेश पाल सिंह सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,...

एडिशनल एस पी राकेश पाल सिंह सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूंदी – जबरन जमीन क़ब्ज़े और बिक्री का मामला, मंदिर माफ़ी की जमीन के दस्तावेज तैयार कर जबरन क़ब्ज़ा किया और नटवरलालो ने अलग अलग लोगो को बेचान किया ।भूमाफिया एवम जालसाज़ों का पुलिस ने निकाला जुलूस ।80 फुट सिथ्थ मंदिर माफ़ी की जमीं खसरा नंबर 286 पर नक़ली रमेश वैष्णव व सफी लंगड़ा उर्फ क्राइम मास्टर गोगो को जुलूस निकाल कर तस्दीक के लिए जमीं पर ले जाया गया ।मुख्य सरगना एडिशनल एस पी राकेश पाल पर अब तक इन मंदिर माफ़ी जमीन सहित 5 मुकदमे दर्ज हो चुके है । इस गैंग में अभियुक्त श्याम बैरागी,सूरज मल पारेता,संदीप सक्सेना, सफी लंगड़ा आपस में गैंग बना कर आरोपी श्याम बैरागी व रमेश वैष्णव आपस में कोर्ट में पक्ष व विपक्ष में खड़े हो जाते थे बाद में श्याम बैरागी उस जमीन को नकली रमेश वैष्णव के नाम से अपनी सहमति दे कर उस क़ब्ज़ाई जमीन को उसके नाम दर्ज करवा कर जमीन अन्य लोगो को बेच कर उक्त जमीन का स्वरूप बदल देते थे जिससे कोई भी उस जमीन का मालिकान हक बता सके ये राकेश पाल गैंग के सदस्य है। इस गैंग पर एडिशनल एस पी राकेश पाल का हाथ है इस वजह से आम/ पीड़ित व्यक्ति कोई भी मुकदमा दर्ज करवाने से डरते है क्यूंकि सरगना एक बहुत बड़ा पुलिस अधिकारी है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments