12 घण्टे के अंदर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मुठभेड़ में अभियुक्त को पांव में लगने से अभियुक्त हुआ घायल।
ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) दिनांक 24/01/2024 को 20 वर्षीय युवती शौच क्रिया के लिए समय करीब 4 बजे ग्राम दारुतला के जंगल के कच्चे रस्ते गई हुई थी।लेकिन काफी समय तक युवती के घर ना आने परखोजबीन कि, खोजबीन में युवती के पिता को उसकी पुत्री का शव कच्चे रस्ते पर पड़ा मिला जिसकी जानकारी पिता ने 24/1/2025 को पुलिस को दी कि उसकी 20 वर्षीय युवती का शव थाना मदनपुर रोड से कच्ची रास्ता के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली है।जिसके बाद थाना मदनपुर ने सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कि।अधिकारीगण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मदनपुर में मु० अ० स० 07/25 धारा 103 (1) bns बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त को पैर में लगी गोली। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे हेतु 6 पुलिस टीमों को लगाया गया।आरोपियों के पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी, दिनांक 24/01/25 को पुलिस को सुबह सूचना मिली कि जंगल कि झाड़ियों में संदिग्ध छिपे हुए हैं।सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और संदिग्धों कि खोजबीन कि तभी झाड़ियों में संदिग्ध युवक दिखाई दिए और पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को बाहर आने के लिए आवाज लगाई तो दोनों संदिग्ध हरिसिंह और वीरू ने पुलिस को आता देख पकड़े जाने के डर से पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्ष के लिए फायरिंग कि जिसमें अभियुक्त को दाएं पैर में गोली लग गई। जिसके बाद अभियुक्त गण को पुलिस कि सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।अभियुक्त गण के पास से 02 अवैध तमंचा 315 बोर 2 अदद जिंदा कारतूस 2 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए। प्रकाश में आए दो अभियुक्त गण हरिसिंह तनय रामदयाल सहारिया उम्र करीब 30 वर्ष, वीरू तनय रामदयाल सहारिया उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम दारुतला थाना मदनपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
शराब के नशे में धुत युवकों ने 20 वर्षीय युवती का बलात्कार के बाद कि हत्या। दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 23/01/25 को करीब 4.30 बजे दिन में जंगल के रास्ते क्रिकेट मैच देखकर आ रहे थे तभी हमारे गांव कि लड़की शौच के लिए जंगल में आई हुई थी, हम दोनों शराब के नशे में थे, तो लड़की को जंगल में अकेला देखकर हम लोगों ने उसके साथ गलत काम किया।बाद में हमको लगा कि यह लड़की हम दोनों को पहचान गई है तो यह बात गांव में सबको बता देगी, जिसके बाद हम लोगों ने लड़की के दुपट्टे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।यानि शराब ने एक बेकसूर युवती कि जान लेने में मुख्य भूमिका निभाई है, आज के समय में गली गली में शराब बेची जा रही है, अधिकतर ग्रामीण इलाकों में शराब के सरकारी ठेके खोल दिए गए हैं और जहां पर सरकारी ठेके नहीं हैं वहां पर अवैध शराब के गोरखधंधे चल रहे हैं।आज के समय में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि अधिकतर लोग दिनभर शराब पीकर इधर उधर घूमने का कार्य करते हैं। सरकार के द्वारा हर जगह खोले गए इन सरकारी ठेकों पर अंकुश लगाना चाहिए जिससे कोई भी शराब में धुत शराबी ऐसा क्राइम ना कर सकें, क्योंकि अधिकतर अपराध शराब के नशे में वशीभूत होकर ही होते हैं।

