Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर के बांसी चौकी ग्राम आलापुर के जंगल में मिला एक युवती...

ललितपुर के बांसी चौकी ग्राम आलापुर के जंगल में मिला एक युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी।

ललितपुर/जखौरा। सुरेंद्र कुमार (ललितपुर ब्यूरो)/ ललितपुर थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आलापुर में मिला एक युवती का शव।प्रथम दृष्टया हत्या कि आशंका , वहीं युवती के मुंह और सिर पर मिले चोट के निशान।विशेषज्ञों के अनुसार युवती का शव तीन दिन पुराना होने का लगाया अनुमान।गुरुवार को बांसी चौकी प्रभारी के अनुसार एक शव जंगल में होने कि सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी होने पर चौकी प्रभारी कुलदीप राणा ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी, वहीं प्रथम दृष्टया शव करीब दो से तीन दिन पुराना जांच विशेषज्ञों के अनुसार बताया गया, युवती के सिर और चेहरे पर चोट के निशान युवती कि हत्या कि और इशारा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच में गंभीरता दिखाते हुए महिला कि शिनाख्त हेतु आसपास के ग्रामीण अंचलों में महिला कि पहचान हेतु टीमों को भेजा गया।पुलिस ने महिला के शव को जरुरी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, एवं महिला के साथ घटित हुई घटना का पता पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकता।फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं के आधार पर घटित हुई घटना कि जानकारी लगाने हेतु जांच कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments