कानपुर/उत्तर प्रदेश। 12 जनवरी 2025 महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी के तत्वाधान में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठजनों छात्र-छात्राओं के 28 वें सम्मान समारोह का आयोजन वाल्मीकि उपवन मोतीझील में किया गया !
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व मंत्री अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर संगीत मयी प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ!
खेल व शिक्षा के क्षेत्र में समाज का मान बढ़ाने वाले बच्चों को वाल्मीकि प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया! सामाजिक क्षेत्रों में समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए नशा मुक्त अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए कार्य कर रहे विनय सेन व साथी सचिन कुमार को वाल्मीकि गौरव से सम्मानित किया गया!
कमेटी के नये केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र मकोरिया महामंत्री सतीश वाल्मीकि युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मन प्यारे वाल्मीकि महामंत्री सुनील कुमार, रजियावान सागर, कमल टंडन, प्रेमा को शपथ दिलाकर कमेटी को और ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए शुभकामनायें दीं।
अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, सरपंच रामगोपाल समुद्रे, प्रकाश हजारिया, रामस्वरूप, डी•डी•सुमन, बसंतलाल भारती, मुन्ना पहलवान,मुन्ना हजारिया, माता प्रसाद, विनोद एडवोकेट, अशोक भारती,बब्लू खोटे, हरभजन नन्हेट, अशोक राईटर, सुरेश भारती, शिवराम मकोरिया, श्रीकान्त बैरिसाल, रामगोपाल, सुनील हजारिया तथा काफी. संख्या में लोग मौजूद थे!

