Wednesday, November 25, 2026
Homeहरियाणासंत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती 4 दिसंबर को धूमधाम से मनाई...

संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती 4 दिसंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी

युवा सैन एकता मंच ने शुरू की तैयारियां, बैठक में समारोह को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

मूकनायक/सरिता रानी/पानीपत

युवा सैन एकता मंच की ओर से संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती 4 दिसंबर 2026 को हरि सिंह चौक, पानीपत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए मंच की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसी सिलसिले में समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समारोह की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाने का संकल्प लिया। मंच के सदस्यों ने समाज के सभी लोगों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे 4 दिसंबर को हरि सिंह चौक, पानीपत पहुंचकर समारोह में भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments