Wednesday, November 25, 2026
Homeहरियाणासन शाइन प्री स्कूल ऊंचा समाना में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

सन शाइन प्री स्कूल ऊंचा समाना में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

प्रधानाचार्य सुमित कल्याण ने विद्यार्थियों को संविधान के नियमों, अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

मूकनायक/ प्रमोद (रिंकू) बटोही करनाल/ हरियाणा

सन शाइन प्री स्कूल ऊंचा समाना में आज भारतीय संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कल्याण ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की विशेषताओं, उसके निर्माण, नियमों और रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य सुमित कल्याण ने बताया कि भारतीय संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए तथा इसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी भाईचारा, समानता और एकता की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यापक रिंकू बटोही, आर्यन गोस्वामी, देव, बीना तोमर, आंचल, सुदेश, पिंकी, रंजना, मुस्कान और रवि पाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में पूर्व, शिवम, आराध्या, युवी, विहान, विनीत, दीपा, वंशिका, सिया, पूर्व तोमर, तानिया, नयन, कार्तिक, मयंक, वंश, मनसु, अरमान, लविश और सूर्या ने भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करने तथा उनमें देशप्रेम, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments