Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौरा घाट के पास नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके...

चौरा घाट के पास नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

42 दिनों से लापता युवक की तलाश के बीच नदी में मिला शव, डीएनए जांच से होगी पहचान!

मूकनायक /इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती / उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के चौरा घाट के पास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि एक युवक पिछले 42 दिनों से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच नदी में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजन ने बताया कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया अपनाई गई है।

रिपोर्ट आने के बाद ही शव की वास्तविक पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, परिजन डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अब डीएनए रिपोर्ट से ही खुलेगा शव की पहचान का राज।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments