Monday, November 23, 2026
Homeगुजरातसंघर्ष को मिली नई पहचान, कलीम करेला ने शुरू की फिल्म निर्माण...

संघर्ष को मिली नई पहचान, कलीम करेला ने शुरू की फिल्म निर्माण कंपनी ‘मल्टी मनमानी’

मूकनायक समाचार । सूरत

पावरलूम मजदूरी और फुटपाथ पर बेल्ट-पर्स बेचने से लेकर फिल्म निर्माण तक का सफर बना युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए है। कहते हैं कि मजबूत इरादे और अथक मेहनत के दम पर इंसान अपनी तकदीर बदल सकता है। इस कहावत को सच साबित करते हुए युवा कलाकार कलीम करेला ने रविवार को अपनी फिल्म निर्माण कंपनी ‘मल्टी मनमानी’ का शुभारंभ कर वर्षों पुराने सपने को साकार किया।
कलीम करेला का यह सफर आसान नहीं रहा। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उन्होंने पावरलूम कारखाने में संचा मशीन पर मजदूरी की और फुटपाथ पर बेल्ट-पर्स बेचकर भी परिवार का सहारा बने। इसके बावजूद उन्होंने अपने भीतर के कलाकार को कभी मरने नहीं दिया।
उन्होंने ऑर्केस्ट्रा के मंच से अपनी कला का प्रदर्शन शुरू किया और मिमिक्री के क्षेत्र में भी पहचान बनाने के लिए ‘शाहरुख का खतना’ नाम से कैसेट जारी किया। अनेक कठिनाइयों और वर्षों के संघर्ष के बाद अब उन्होंने फिल्म निर्माण की दुनिया में अपना कदम बढ़ाया है।
रविवार को कोसाड के पास गृहम प्लाजा में ‘मल्टी मनमानी’ का शुभारंभ उनके लिए केवल एक नई कंपनी की शुरुआत नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, धैर्य और संघर्ष की सफलता का प्रतीक बन गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments