Saturday, October 24, 2026
Homeगुजरातचंदनी पडवा त्यौहार को लेकर सूरत के नगरपालिका के फूड विभाग ने...

चंदनी पडवा त्यौहार को लेकर सूरत के नगरपालिका के फूड विभाग ने मावा व अन्य खाद्य पदार्थों की जाँच तेज की

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत में त्यौहार शुरू होते ही मिठाईयां, मावा इत्यादि खाद्य पदार्थ की जांच शुरू हो जाती है। रुपये की लालच में कई दुकानदार मावे में मिलावट कर रुपये अपनी जेब करते रहते है। इस वर्ष चंदनी पड़वा के त्योहार से पहले ही नगरपालिका के फूड विभाग ने जाँच तेज कर दी है। दशहरा में फाफड़ा-जलेबी के सभी नमूने लैबोरेटरी टेस्ट में पास होने के बाद अब चंदनी पडवा के त्यौहार को लेकर घारी बनाने में उपयोग होने वाले मावे की गुणवत्ता की जाँच शुरू कर दी है।
नगरपालिका की 15 टीमों ने भागल, वराछा, कतारगाम, घोड़ दौड़ रोड और रांदेर समेत विभिन्न क्षेत्रों में मावा बेचने वाली दुकानों से नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए लैबोरेटरी में भेजने की कार्रवाई शुरू की है। नमूनों के लैबोरेटरी टेस्ट में फेल होने पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सूरत में चंदनी पड़वा त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन सूरत के लोग बड़ी मात्रा में घारी और फरसाण खाते हैं, इसलिए शहर में घारी का उत्पादन और बिक्री बढ़ जाती है। घारी बनाने में मावा मुख्य घटक होने के कारण त्यौहार के दिनों में इसकी माँग में भी बढ़ोतरी होती है। इस स्थिति में मावे की गुणवत्ता बनी रहे और मिलावटी मावे के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा न हो, इस उद्देश्य से फूड विभाग ने जाँच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में मावा बेचने वाली दुकानों में जाँच कर नमूने इकट्ठा करने की कार्रवाई की। दोपहर तक चली इस कार्रवाई के बाद एकत्र किए गए नमूनों को टेस्टिंग के लिए लैबोरेटरी में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूने फेल होंगे या मावे में मिलावट पाई जाएगी तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियम के अनुसार कदम उठाए जाएँगे। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की जाँच जारी रखी जाएगी।
दूसरी ओर, दशहरा त्यौहार के दौरान फाफड़ा-जलेबी के नमूने लेकर की गई जाँच में सभी नमूने पास हुए थे। अब चंदनी पड़वा से पहले घारी बनाने के लिए उपयोग होने वाले मावे के नमूनों की रिपोर्ट पर नजर रहेगी। त्यौहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की माँग बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए तंत्र की जाँच महत्वपूर्ण बन गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments