Monday, October 19, 2026
Homeराजस्थानसीएमएचओ डॉ सतीश मीणा ने किया ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण।गुणवत्तापूर्ण सेवाओं...

सीएमएचओ डॉ सतीश मीणा ने किया ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण।गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए कार्मिकों को किया पाबंद।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली। ग्रामीण सेवा शिविरों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाले सेवाओं की जानकारी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा द्वारा शिविर स्थालों पर पहुंच कर ली गई, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए पाबंद किया। इस दौरान बीसीएमओ करौली डॉ. ओम प्रकाश महावर, डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा और बीपीओ मुकेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
डॉ मीना ने सेवा केंद्र कोंडर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लिया और रजिस्टर में मरीजों की संख्या की स्थिति देखकर अधिक से अधिक लोगों की बीपी-शुगर की जांच करने के निर्देश प्रदान किए और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्धारित समय तक ठहराव के लिए पाबंद किया। इसी क्रम में मांची में आयोजित शिविर का जायजा लेकर दवाओं और टीकाकरण की स्थिति जांची। उन्होंने कहा कि शिविर में विभाग द्वारा
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के अंतर्गत महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग की सेवा में प्रदान की जा रही हैं और टीबी मुक्त भारत अभियान तहत टीबी रोग की स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र बनाना, पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों में पीएमजेवाई कार्ड बनाना एवं वितरण की सेवाएं उपलब्ध है आमजन नजदीकी शिविर स्थल पर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments