Tuesday, October 20, 2026
Homeकरौलीसीएमएचओ ने चार चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता...

सीएमएचओ ने चार चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देशअनुपस्थित चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देशचिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

मूकनायक/नरेश कुमार जाटव/ कैलादेवी/करौली/राजस्थान।

करौली।चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कमियों में सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना ने जिले के चार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सा अधिकारी और अच्छे स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर एक दिवस का सैलरी काटने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा मोजूद रहे।
उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनीराम सरपंच का पुरा, पीएचसी कोंडर, पीएचसी फतेहपुर और पीएचसी कोटरी का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधार और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने के लिए पाबंद किया।
सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जांच सुविधाओं को सुचारू रखने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया।
सीएमएचओ ने कहा कि सभी स्वास्थ कर्मी अपनी-अपनी जिम्मेदारी व दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments