Thursday, February 26, 2026
Homeदेशकविता: अन्नदाता की दुर्दशा

कविता: अन्नदाता की दुर्दशा

मूकनायक /देश

राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा

किसी का वेतनमान बड़ा है, बड़ा किसी का भत्ता।
किसी का पद ओहुदा बड़ा है, बड़ी किसी की सत्ता।।
अन्नदाता का मान घटा है, अफसर सुने न नेता।
बैठ स्वर्ग में रोए धरती, अब ध्यान धरो विधाता।।

कई गैंग हुआ कई रेप हुआ, कोई तले पकौड़ा काम हुआ।
कोई पास हुआ कोई फेल हुआ, रुपया डॉलर का खेल हुआ।।
जल जंगल की बात चली तो, पैदा नक्सलवाद हुआ।
बैठ स्वर्ग में रोए धरती, अब ध्यान धरो विधाता।।
अन्नदाता का मान घटा है, अफसर सुने न नेता।।।

किसी का अमन चैन बड़ा है, बड़ा किसी का कुनबा।
किसी की सोहरत शान बड़ी है, बड़ा किसी का जलवा।।
प्रकृति का कहर बरसा है, धरती रोवे मनवा।
बैठ स्वर्ग में रोवे धरती, अब ध्यान धरो विधाता।।
अन्नदाता का मान घटा है, अफसर सुने न नेता।।।

कोई माफी मांग के वीर बना, कोई सूट पहन के फकीर बना।
कोई देश छोड़कर अमीर बना, कोई योग बेच के धनवीर बना।।
खून पसीना सींच खेत में कृषक क्यों कंगाल बना।
बैठ स्वर्ग में रोए धरती अब ध्यान धरो विधाता।।
अन्नदाता का मान घटा है, अफसर सुने न नेता।।।

लेखक।
आशाराम मीणा
उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कोटा। (राजस्थान)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments