Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedकिरंदुल में संविधान दिवस पर विविध आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

किरंदुल में संविधान दिवस पर विविध आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सामाजिक एकता के साथ तृशरण-पंचशील का लिया संकल्प, अम्बेडकर भवन में शाम को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता : किशोर कुमार रामटेके, बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ

दंतेवाड़ा। किरंदुल नगर में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर किरंदुल अम्बेडकर चौक में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही तृशरण-पंचशील का संकल्प लेकर संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने संविधान की मूल भावना समानता, न्याय और भाईचारे को दोहराते हुए सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। अम्बेडकर चौक पर माल्यार्पण के पश्चात तृशरण-पंचशील का उच्चारण कर बाबासाहेब के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इसी क्रम में गुरुवार शाम अम्बेडकर भवन में सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इसमें स्थानीय कलाकारों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी।

किरंदुल में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम को सामाजिक सद्भाव और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल माना गया। स्थानीय लोगों ने इसे बाबासाहेब की विरासत और उनके विचारों को जीवित रखने का प्रयास बताया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments