Thursday, November 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी...

सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट उप संपादक/ उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद महेशगंज पुलिस की कार्रवाई, शिवम शुक्ल ने दी थी तहरीर

कुंडा/ प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महेशगंज पुलिस ने नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव स्थित दुबानन का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां करता नजर आ रहा है। साथ ही विभिन्न जातियों और न्यायाधीशों को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया।

मामले में शिवम शुक्ल ने 25 नवंबर को महेशगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर थाना महेशगंज में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(3), 352 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार ने हमराही कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल मिथलेश कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव (32) पुत्र स्व. भोलानाथ यादव को उसके गांव दुवानन का पुरवा से गिरफ्तार कर लिया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments