Thursday, November 26, 2026
Homeहरियाणासंविधान दिवस पर राजिंदर मान का संदेश: बाबा साहब के संविधान को...

संविधान दिवस पर राजिंदर मान का संदेश: बाबा साहब के संविधान को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी

मूकनायक रमेश पोडिया करनाल/हरियाणा

संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही एक समानता और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव: राजिंदर मान

करनाल।संविधान दिवस के अवसर पर भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर मान ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के महत्व और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना और उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राजिंदर मान ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाते हुए समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता का सामना किया, लेकिन उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया। संविधान में समानता, मौलिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रावधान उनके विचारों और दूरदर्शिता को दर्शाते हैं।

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना को समझना और उसे व्यवहार में लागू करना है। आज भी समाज में भेदभाव और असमानता जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाए।

राजिंदर मान ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक ऐसे भारत का निर्माण करना था, जहां किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या जन्म के आधार पर भेदभाव न हो और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को अपनाएं, आपसी भाईचारे को मजबूत करें और सामाजिक समानता स्थापित करने में अपना योगदान दें। यही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments