Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला अस्पताल के सामने काफी दिनों से चल रहा था देह व्यापार...

जिला अस्पताल के सामने काफी दिनों से चल रहा था देह व्यापार का धंधा , बिना भनक बिना शोर सीधे रेड सीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मूकनायक/ रतन लाल ब्यूरो चीफ चंदौली/ उत्तर प्रदेश

चंदौली। अस्पताल के सामने जिस्म का बाजार सजना सिर्फ अपराध नहीं, ये समाज के मुंह पर तमाचा है। ये वर्दी के इकबाल पर सवाल है। सीओ नगेंद्र कुमार की कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अगर अफसर चाहे तो कोई भी गंदा खेल छिप नहीं सकता। ईमानदारी की एक रेड, पूरी व्यवस्था को हिला सकती है। लेकिन अब असली न्याय बाकी है। अगर संरक्षण देने वालों को बचा लिया गया, तो ये रेड सिर्फ दिखावा बनकर रह जाएगी। कानून को अब जड़ तक जाना होगा। जो लोग वर्दी की आड़ में इस बाजार को चलवा रहे थे, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी जनता का भरोसा लौटेगा, तभी वर्दी का इकबाल कायम होगा। वरना कल फिर कहीं और, किसी और अस्पताल के सामने, नया बाजार सज जाएगा।

जिला अस्पताल के सामने चल रहे गंदे खेल का हुआ भंडाफोड़, मुख्यालय हिला, पुलिस महकमे में मची खलबली

जहां लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए जाते हैं, उसी जिला अस्पताल के सामने जिंदगियां बर्बाद करने का बाजार सजता था। दिन में अस्पताल, रात में अड्डा। वर्दी की नाक के नीचे, अफसरों के घर के बगल में, मुख्यालय की छाती पर — ये गंदा खेल चल रहा था। लेकिन सोमवार को एक अफसर ने पूरी व्यवस्था को हिला दिया। सीओ नगेंद्र कुमार ने ऐसा छापा मारा कि जिस्म के बाजार की पूरी पोल खुल गई। के नीचे सजता था जिस्म का बाजार, रेकी की भनक तक नहीं, सीओ ने 8 को रंगे हाथ पकड़ा

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments