मूकनायक/दुर्गेंद्र सम्राट स्टेट सब एडिटर/ उत्तर प्रदेश
लखनऊ/पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उन्होंने शुक्रवार 20 नवंबर को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद थे वह स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे इसी दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली।
मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा बाद में वह अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी उनकी मां के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हरिद्वार में संपन्न कराई गई।
2020 में हुआ था पिता का निधन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था उस समय कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन और मुख्यमंत्री के प्रशासनिक दायित्वों के चलते योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
सावित्री देवी के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

