मूकनायक समाचार । सूरत
सुमुल डेरी के चुनाव के बाद किसी कारणवश राजकीय समीकरण व डिरेक्टरों के जूथवाद के बाद डेरी के मेनेजिंग डिरेक्टर अरुण पुरोहित ने इस्तिफा दे दिया है। उनकी निवृत्ति के अब 11 माह का समय बाकी है फिर भी किसी कारणवश उन्होंने इस्तिफा दे दिया और मिली बैठक में उसे मंजूर कर दिया है।
एम.डी. अरुण पुरोहित ने किस कारणवश इस्तिफा दिया है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। सोमवार को मिली नियामक मंडल की बैठक में एम.डी. अरुण पुरोहित ने दिए इस्तिफे को मंजूर कर देने के बाद आगामी 30 नवम्बर तक मेनेजिंग डिरेक्टर के तौर पर कार्यरत रहेंगे। इसके बाद बारडोली नागरिक सहकारी बैंक के एम.डी. डो. पी.आर. पांडे को इन्चार्ज मेनेजिंग डिरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया है। उनकी ओफिसर ओन स्पेशियल ड्यूटी (ओएसडी) के तौर पर चयन किया गया है और इसके साथ ही उन्हें इन्चार्ज एम.डी. का अधिक चार्ज सौंपा गया है। गौरतलब है कि डो. पी.आर. पांडे पहले भी सुमुल डेरी के मेनेजिंग डिरेक्टर के तौर पर अपनी सेवा दे चूके है। डेरी का काफी अनुभव के चलते वापस उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिरेक्टरों के बीच अंदरूनी खिंचातानी के बाद एम.डी. के इस्तिफे के बाद अब सुमुल डेरी का आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरण कैसा रहेगा उन पर समग्र सहकारी क्षेत्र की नजर स्थिर हुई है।

