Tuesday, November 24, 2026
Homeगुजरातसूरत डायमंड के व्यापारी, कारखानेदारों की चिंता में होगी बढोतरी, रफ हीरा...

सूरत डायमंड के व्यापारी, कारखानेदारों की चिंता में होगी बढोतरी, रफ हीरा 10 प्रतिशत महंगा होगा

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के हीरा उद्योग को चीन ने चिंता में डाल दिया है। लैबग्रोन डायमंड के रफ की सप्लाई करने वाली चीन की दो बड़ी कंपनियों ने भाव बढ़ाने की घोषणा करके रत्नकलाकारों सहित कारखानेदारों को चिंता में डाल दिया है। लियान डायमंड और झोंगनान डायमंड द्वारा रफ हीरे के भाव में बढ़ोतरी करने से सूरत के हीरा उद्योगकारों की लागत बढ़ने का डर है। इस भाव वृद्धि का असर आने वाले समय में पॉलिश्ड लैबग्रोन डायमंड के भाव पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
सूरत नेचुरल डायमंड के साथ ही लैबग्रोन डायमंड की कटिंग और पॉलिशिंग का भी बड़ा केंद्र है। सूरत के लैबग्रोन डायमंड उद्योग के लिए चीन की लियान डायमंड (हेनान) और झोंगनान डायमंड कंपनी द्वारा भाव बढ़ाने की घोषणा की गई है। लियान डायमंड कंपनी ने 1 नवंबर, 2026 से रफ लैबग्रोन डायमंड के मौजूदा भाव में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जबकि झोंगनान डायमंड कंपनी ने रफ हीरे के भाव में कोई निश्चित प्रतिशत तय किए बिना मूल भाव के आधार पर उचित मात्रा में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
दोनों कंपनियों ने रॉ-मटेरियल और कच्चे माल के भाव में बढ़ोतरी के कारण उत्पादन लागत बढ़ने को भाव वृद्धि के पीछे का कारण बताया है। इस बढ़ोतरी के कारण सूरत के हीरा व्यापारियों के लिए लैबग्रोन रफ की खरीद और महंगी हो जाएगी। सूरत के उद्योगकारों के मत के अनुसार, रफ हीरे के भाव में बढ़ोतरी होने से उसकी लागत बढ़ेगी। इसके अलावा, आने वाले समय में पॉलिश्ड लैबग्रोन डायमंड के भाव में भी इस बढ़ोतरी का असर देखने को मिल सकता है। चीन की कंपनियों के इस फैसले से सूरत के लैबग्रोन डायमंड उद्योग में खर्च का दबाव बढ़ने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments