Saturday, October 24, 2026
Homeगुजरातअदाणी गैस ने सीएनजी के दाम में की बढोतरी, दिपावली के समय...

अदाणी गैस ने सीएनजी के दाम में की बढोतरी, दिपावली के समय रिक्षाचलकों के बजट पर पडेगा प्रभाव

मूकनायक समाचार । अहमदाबाद

दिपावली आने में चंद दिनों का समय शेष बचा है ऐसे में महंगाई का ओर झटका लगा है। अदाणी गैस द्वारा कम्प्रेस्ड नेचरल गैस (सीएनजी) के दाम में 4.45 रुपये की बढोतरी कर दी है।
त्यौहार के कारण अब लोग खरीदी व प्रवास का आयोजन कर रहे है ऐसी स्थिति में दाम बढने से मोटरचालकों और खास कर रिक्षाचालकों की जेब पर भारी बोज पडने वाला है। अगस्त माह में ही अदाणी गैस द्वारा प्रति किलो चार रुपये की बढोतरी की गई थी। जिसके कारण उस दौरान सीएनजी का दाम 94.20 रुपये पर पहुंच गया था। अब फिर एक बार 4 रुपये 45 पैसे का दाम बढाने से अहमदाबाद में अदाणी सीएनजी के दाम बढकर प्रति किलो 98.47 रुपये के पार हो गया है। अंतिम 6 माह में 16 रुपये की बढोतरी हुई है। निरंतर बढ रहे गैस के दाम के कारण खास कर रिक्षाचालकों में भारी असंतोष और नाराजगी व्याप्त हो गई है। रिक्षाचालकों की मांग है कि गैस के दाम में तो निरंतर बढोतरी हो रही है किन्तु इसकी तुलना में वाहन व्यवहार आयुक्त द्वारा रिक्षा के किराये में पूर्ण दाम बढाने में असमर्थ रहा है। पहले भी किराया बढाया तब ओनलाईन केब, रिक्षा एप्लिकेशनों के खिलाफ रिक्षाचालकों ने हडताल जारी कर विरोध प्रदर्शित किया था। अब दिपावली के समय में ही दाम बढा देने से उनके बजट पर काफी प्रभाव पडा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments