मूकनायक, राजस्थान , अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली
टोडाभीम। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में टोडाभीम ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुनील महस्वा ने 546 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं विधानसभा वाइस प्रेसिडेंट पद पर जगविंदर निर्वाचित हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. भवी मीना के नजदीकी माने जाते हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद टोडाभीम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील महस्वा ने कहा कि यह जीत युवाओं के विश्वास की जीत है, वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों को उठाने के लिए काम करेंगे।

