Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालमप्र मानव अधिकार आयोग के मान. अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने ‘पांच...

मप्र मानव अधिकार आयोग के मान. अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने ‘पांच मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

भोपाल, सोमवार, 26 जून 2023

‘पांच मामलों में संज्ञान’’

दर्द दे रहा पानी…..यूका के जहरीले कचरे की वजह से भू-जल दूषित, लेकिन कनेक्शन नहीं दे राह निगम

भोपाल शहर में 80 मकान और 250 रहवासियों वाली ऐसी बस्ती, जहां गैस हादसे के 18 साल बाद भी पीने का पानी भी नसीब नहीं है। यह भू-जल प्रभावित 42 मोहल्लों में शामिल बृजविहार काॅलोनी है, जहां भू-जल के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी है। निगम ने पाईप लाईनें और टैंक बनवाकर घर-घर कनेक्शन दिये हैं, लेकिन 2005 से अबतक बृजविहार काॅलोनी निशातपुरा के रहवासी बोरवेल का जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं। इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि इस काॅलोनी के हर घर में कोई न कोई बीमार पडा है। नगर निगम के जलकार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री का कहना है कि दूषित पानी वाले मोहल्लों की सूची में यह काॅलोनी शामिल नहीं है, इसलिये कनेक्शन नहीं दिये गये हैं। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है।

कोलार में पानी की लाईन लीकेज से बिजली पोल के पास गढ्ढा, कोई सुनवाई नहीं

भोपाल शहर के उपनगर कोलार में पानी की लाईन लीकेज की वजह से बिजली पोल के नीचे ही गढ़्ढा बन गया है। यहां के जलकार्य इंजीनियर को लोग लगातार काॅल कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रहवासी विवेक सक्सेना का कहना है कि गढ्ढे से तो डर है ही, खंबे के बेस में होने से दिक्कत ज्यादा है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है।

हम सभी जिंदा हैं….एक ही गांव के 50 लोग समग्र पोर्टल पर मृत

विदिशा जिले की कुरवाई तहसील क्षेत्र की खजूरिया जागीर ग्राम पंचायत में जिंदा लोगों को समग्र पोर्टल में मृत घोषित कर दिया गया है। अब रिकाॅर्ड में मृत ग्रामीण खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि मृत घोषित होने से ये सभी लोग सरकारी योजनाओं की पात्रता से बाहर हो गये हैं। इस गांव के करीब 50 ऐसे लोगों के नाम सामने आये हैं, जो समग्र पोर्टल पर तो मृत बताये जा रहे हैं, जबकि हकीकत में ये जिंदा हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि उन्होंने थाने में आवेदन दे दिया है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, विदिशा से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्माह में जवाब मांगा है।

गढ्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

इंदौर शहर के आजादनगर थानाक्षेत्र के इदरिस नगर में पाईप लाईन के लिये खोदे गये गढ्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में एलएण्डटी कम्पनी से जुड़े जिम्मेदारों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में वंश पिता विजय पाण्डेय की बीते शनिवार को जान चली गई थी। कंपनी यहां पाईप लाईन का वाॅल्व लगाने वाली थी। गैरजिम्मेदारी के कारण गढ्ढे के आसपास बैरिकेट नहीं लगाये। वंश खेलते हुये इसी गहरे गढ्ढे में डूब गया था। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, इंदौर से प्रकरण की जांच कराकर मृत बच्चे के वैध वारिसों को शासन के नियम/योजनानुसार देय मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

शिवपुरी: सिंध नदी के किनारे बैठे चरवाहे को खींच ले गया मगरमच्छ, सुराग नहीं

शिवपुरी जिले में करैरा और नरवर के बीच सीहोर गांव के पास सिंध नदी में बीते रविवार को एक चरवाहे को मगमच्छ पानी के भीतर खींच ले गया। चरवाहा सुरेश पिता अद्दू पाल भेड़-बकरियां चरा रहा था। बकरियों को पानी पिलाने के बाद वह खुद पानी पी रहा था, तभी मगमच्छ उसे चींच ले गया। मृतक के परिजनों ने टीआई पर सूचना मिल जाने के बावजूद टीआई पर समय न पहुंचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद तक सुरेश के शव को लेकर तैरता रहा। एनडीआरएफ रविवार की शाम तक चरवाहे को नहीं ढ़ूंढ सकी। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं वन मंडलाधिकारी, शिवपुरी से प्रकरण की जांच कराकर एक माह में जवाब मांगा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments