Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जनपद में बिरहा गायिका सीमा सरगम पर जानलेवा हमला, पुलिस पर...

बस्ती जनपद में बिरहा गायिका सीमा सरगम पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ बिरहा गायिका सीमा पर जानलेवा हमला किया गया आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उनके छोटे भाई को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जबकि गायिका पर भी हमला किया गया इस घटना ने स्थानीय लोगों और कलाकारों में आक्रोश फैला दिया है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि कलवारी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और उल्टा पीड़िता को धमकाया गया सीमा का कहना है कि पुलिस प्रशासन ना केवल उनकी शिकायत सुनने से इंकार कर रहा है बल्कि उन पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक कार्यक्रम से लौट रही थीं जब रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर उन पर हमला कर दिया। उनके भाई को पकड़कर पेड़ में बांध दिया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया किसी तरह आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई।

वही पीड़ित का कहना है कि आरोपी जातीसूचक गाली के साथ हमारे गाड़ी को भी छती पहुँचाया है और गाड़ी मे रखा हजारों रुपये के साथ गले में सोने का चैन पहने थी वह भी छीन लिया गया है

घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही बहुजन समाज और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त हो गया है स्थानीय नेताओं ने कहा है कि यदि सीमा पर हुए हमले का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बस्ती मंडल स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो इसका पूरा दायित्व बस्ती पुलिस प्रशासन पर होगा फिलहाल पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है और जनपद के विभिन्न दलों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमा ना केवल एक लोकगायिका हैं बल्कि उन्होंने अपने बिरहा गायन से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है ऐसे में उन पर हुआ यह हमला कलाकार समाज पर हमला माना जा रहा है। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो यह संदेश जाएगा कि कलाकार और आमजन दोनों ही सुरक्षित नहीं हैं।

स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments