Wednesday, November 25, 2026
HomeUncategorized400 से अधिक रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

400 से अधिक रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

400 से अधिक रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

//// मजदूर कांग्रेस के स्वास्थ्य शिविर में अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं ////

मूकनायक

दिलीप मैश्राम

बिलासपुर। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा 24 नवंबर 2026 को बुधवारी बाजार स्थित यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण , अध्यक्ष डीके स्वाई के मार्गदर्शन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन करता यूनियन के संयुक्त महामंत्री बी कृष्ण कुमार रहे एवं शिविर में 400( 100 से अधिक महिलाओं ने) से अधिक रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों एवं मंडल कार्मिक अधिकारी यू एस एस राव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अमरेश शुक्ला (कंस्ट्रक्शन) ,ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना, बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा उनके बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र प्रसाद सामल, वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. मंदार गोकाटे, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वयं प्रकाश त्रिपाठी एवं डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर यूनियन के मंडल समन्वय विजय अग्निहोत्री, केंद्रीय पदाधिकारी गौरी शंकर आइच, डीडी महेश, शुभम उपाध्याय एवं साई किरण, अर्बन बैंक डायरेक्टर आर.के. यादव, ओपन लाइन ब्रांच सेक्रेटरी पार्थो सरकार, अध्यक्ष सजल नंदी, हेडक्वार्टर-II , ब्रांच सेक्रेटरी पवन ऊईके, असिस्टेंट सेक्रेटरी अंकित कुमार, हेडक्वार्टर I अस्सिटेंट सेक्रेटरी शाहिद अहमद, डीओबी सेक्रेटरी राणा नंदी, रनिंग ब्रांच अध्यक्ष टी. रमेश, उपाध्यक्ष निमेश कौशिक एवं रूपक दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं परिवार के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है एवं शिविर में जिन कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पता चला है यूनियन उनके लिए रेलवे अस्पताल प्रबंधन से बात कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा! यूनियन भविष्य में भी कर्मचारी हितों के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments