
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण के लिए किया प्रेरित

बिलासपुर, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रावासी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने भविष्य के प्रति सजग रहने और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त प्रवेश कश्यप, आदिवासी विकास की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शुभ्रा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित रहे।

