बिलासपुर। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील सेवा समिति नयापारा फदहाखार द्वारा गणेश नगर, नयापारा फदहाखार में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीगण, महिला प्रभाग एवं क्षेत्र के सम्माननीय नगरवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को संविधान की महत्ता बताते हुए संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज संगठन युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुभाष सिंह परते तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सिरगिट्टी थाना के उप थाना प्रभारी ठाकुर जी एवं गर्ग जी उपस्थित रहे।
अतिथियों की उपस्थिति में संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया गया।
समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी रहे शामिल
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक बलदेव केसकर, अध्यक्ष प्रदीप शांडिल्य, महामंत्री राजेंद्र सिंह पोर्ते, सचिव वहिद खान, सहसचिव बल्लू जांगड़े, कोषाध्यक्ष धन्नजय कौशल, मीडिया प्रभारी मिर्जा अब्बास, अनिल बनजारे, धनसाय, एडवोकेट खुरसैल, महिला अध्यक्ष शान्ता सोनी, सुरेश यादव, राजू श्रीवास सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रगतिशील सेवा समिति नयापारा फदहाखार की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने संविधान दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संदेश “जय भीम, जय संविधान, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का रहा।
मूकनायक समाचार | बिलासपुर, छत्तीसगढ़

