मूकनायक/सरिता रानीपानीपत संविधान दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु रविदास धर्मशाला, वार्ड नंबर 10, पानीपत में डॉ. बी.आर. अंबेडकर समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं और भारतीय संविधान, समानता, शिक्षा, अधिकारों तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।समारोह में मुख्य वक्ता डाॅक्टर सिलकराम ने भारतीय संविधान के महत्व, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान तथा समाज में भाईचारा, समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है तथा हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समाज के लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।समारोह में उपस्थित लोगों ने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ता कुलदीप अंबेडकर, एडवोकेट राकेश बिंझौल मुख्य वक्ता डॉ सिलकराम, डॉ राजपाल, देवी सिंह, सुनील, जगजीत, हवा सिंह, खुशी राम उपस्थित रहे ।

