Monday, October 19, 2026
Homeगुजरातसूरत शहर के नवयुग कोमर्स कोलेज एनएसएस युनिट द्वारा शेल्बी अस्पताल के...

सूरत शहर के नवयुग कोमर्स कोलेज एनएसएस युनिट द्वारा शेल्बी अस्पताल के सहयोग से केन्सर जागृति कार्यक्रम

मूकनायक समाचार । सूरत

नवयुग कोमर्स कोलेज, सूरत के एनएसएस युनिट द्वारा शेल्बी अस्पताल के सहयोग से दिनांक 13 अक्तूबर, 2026 को कोलेज के सभी स्टाफ के लिए कैन्सर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अक्तूबर माह को कैन्सर जागृति महीना के तौर पर मनाया जाता है। यह कार्यक्रम शेल्बी अस्पताल के ओडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डो. श्रुति गोयल और डो. मंथन सिद्धपुरा द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कैन्सर के विभिन्न प्रकारों, कैन्सर के लिए जागृति रखने की जरूरत तथा कैन्सर संबंधित विभिन्न मान्यताओं और गैरमान्यताओं के लिए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैन्सर के लिए सच्ची जानकारी प्राप्त करने और समय पर तबीबी सलाह लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व पर भार दिया। कार्यक्रम का मुख्य हेतु कोलेज के स्टाफ में कैन्सर के प्रति जागृति फैलाना और कैन्सर की गैरमान्यताओं को दूर करने का था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शेल्बी अस्पताल द्वारा कोलेज के स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कोलेज के प्रिन्सिपाल डो. विनोद एन. पटेल के मार्गदर्शन के तहत एनएसएस प्रोग्राम ओफिसर्स डो. अंकिता जाडेश्वरीया, डो. रूपेश दवे और डो. धरित नायक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम स्वास्थ्य जागृति की द्रष्टि से उपयोगी साबित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments