मूकनायक समाचार । सूरत
गुजरात में चकचारित सूरत नई सिविल अस्पताल केम्पस स्थित सरकारी मैडिकल कोलेज के पी.जी. के प्रथम वर्ष के डो. हर्ष पंड्या के सुसाईड केस में एट्रोसिटी एक्ट और खुदकुशी की दुष्प्रेरणा की शिकायत अंतर्गत दो महिला सिनियर रेसिडेन्ट के बाद और एक रेसिडेन्ट डोक्टर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक और सिनियर रेसिडेन्ट महिला डोक्टर फरार है।
नई सिविल अस्पताल एन्ड मेडिकल कोलेज के माईक्रोबायोलोजी विभाग पी.जी. के प्रथम वर्ष के रेसिडेन्ट डो. हर्ष सुभाषचंद्र पंड्या (उम्र-29) ने गत 9 अगस्त पी.जी. होस्टेल के रूम में पंखे के साथ दोरी बांधकर खुदकुशी कर ली।
सूरत ही नहीं किन्तु राज्यभर में चकचारित इस घटना में मैडिकल कोलेज के व्यवस्थापकों ने एन्टी रेगिंग स्कवोड की जांच का रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की थी।
रिपोर्ट के आधार पर डो. हर्ष ने अपमानजनक शब्दों बोलने के साथ प्राध्यापक को गलत शिकायत करने की धमकी और माईक्रोबायोलोजी विभाग की सीरोलोजी लेब में जबरन बैठाकर पी.जी. के दूसरे वर्ष के रेसिडेन्ट डो. निराली परेश वसावे (निवासी – शास्त्रीनगर सोसायटी, कानपुरा, तहसील-व्यारा, तापी), डो. अनुज वसंतलाल महेश्वरी (उम्र-30, निवासी – स्वागत क्लीफटोन, अलथाण), डो. दिशीता संदीप गेवरीया (उम्र-25, निवासी – ज्ञानगुरू विद्यापीठ नजदिक, काळीया बीड, तळाजा रोड, भावनगर) और डो. हीना वालजीभाई भूत (उम्र-27, निवासी – भरतनगर सोसायटी, छतरीया रोड, राजुला, अमरेली) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
इसके बाद डो. हर्ष ने कहा हम आपके बोस है और आप हमारे नौकर है। इस कारण हम बोलेंगे ऐसा करना होगा और हमारे सिनियर भी इस तरह ही काम करा रहे है ऐसा कहकर टोर्चरिंग करने वाले चारों सिनियर रेसिडेन्ट के खिलाफ डो. हर्ष के निवृत्त डोक्टर पिता ने एट्रोसिटी एक्ट और खुदकुशी की दुष्प्रेरणा की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें से दिशीता और डो. हीना भूत के बाद डो. अनुज महेश्वरी को दबोच लिया जबकि डो. निराली वसावे को ढूंढ रहे है।

